नए साल के आगमन पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

 

जमशेदपुरः शहर में नए साल के जश्न को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इसी कड़ी में सोमवार रात बिष्टुपुर क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. रीगल गोलचक्कर के पास बैरिकेडिंग कर हर गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई.

 

चेकिंग अभियान के दौरान जांच करते पुलिस पदाधिकारी

 

इसे भी पढ़ेः नए साल को लेकर शहर में यातायात नियमों में बदलाव, जाने पुलिस की क्या है तैयारियां

 

इस अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी कुमार शिवाशीष कर रहे थे. उनके साथ डीएसपी ट्रैफिक नीरज और बिष्टुपुर यातायात थाना प्रभारी मनोज तिवारी भी मौजूद रहे. जांच के दौरान चार वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया। सिटी एसपी ने इन वाहनों को तुरंत जब्त कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.

 

सिटी एसपी ने बताया कि यह विशेष अभियान नए साल के दौरान सड़कों को सुरक्षित रखने और नशे में वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि सभी लोग जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का स्वागत करें

Spread the love

Related Posts

Potka : कलियुग में हरि नाम संकीर्तन ही मोक्ष का सबसे सरल साधन : चंपई सोरेन

बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि नाम संकीर्तन का दूसरा दिन पोटका : जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि…

Spread the love

बहरागोड़ा : बरसोल में ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र’ का हुआ शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विकास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। बरसोल मौजा में डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता और कौशल विकास केंद्र का भव्य शिलान्यास किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time