नए साल को लेकर शहर में यातायात नियमों में बदलाव, जाने पुलिस की क्या है तैयारियां

मंगलवार रात 10 बजे से लेकर देर रात दो बजे तक पुलिस चलाएगी एंटी क्राइम चेकिंग.

जमशेदपुर : जमशेदपुर में नए साल का स्वागत करने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है. लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए यातायात नियमों में बदलाव भी किए गए है.  इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.  जारी अधिसूचना के अनुसार मंगलवार (31 दिसंबर) की शाम 5 बजे देर रात 2 बजे तक शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.  वहीं एक जनवरी (बुधवार) सुबह छह बजे से लेकर रात 12 बजे तक भरी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी.  हालांकि इस दौरान बसों का परिचालन होता रहेगा.

इसे भी पढ़ें : मानगो में नदी किनारे बसे लोगों को मिला मकान खाली करने का नोटिस

जांच के लिए 32 स्पॉट चिन्हित

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि नए साल में पुलिस मुस्तैदी से जांच करेगी.  मंगलवार रात 10 बजे से लेकर देर रात 2 बजे तक पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जाएगा.  इसके लिए कुल 32 स्पॉट चिन्हित किए गए है. इन जगहों पर बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा जांच की जाएगी.  इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग करने वाले और हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव ने असम का किया दौरा

पब और पार्टियों वाली जगहों पर होगी जांच

सिटी एसपी ने बताया कि जांच के लिए ऐसी जगहों को चिन्हित किया गया है जहां नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होते है.  इसमें पब और बार को भी शामिल किया गया है.  ऐसी जगहों में जाकर लोग नशा करते है और नशे में वाहन चलाते है. लोगों के वाहनों को जब्त भी किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटे में 5 डिग्री तक गिरेगा झारखंड का तापमान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time