Ranchi : झारखंड में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, साल के अंत और नए साल की शुरुआत में राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है. अगले 1-2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.
इसे भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों में एक से पांच जनवरी तक रहेगा शीतकालीन अवकाश
इस दौरान सुबह में हल्का कोहरा रहने की संभावना है, इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस सराइकेला में और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें : युवाओं पर अत्याचार का प्रतीक बन गया है बिहार में डबल इंजन की भाजपा सरकार : प्रियंका गांधी
There is no ads to display, Please add some



















































