बोकारो से स्क्रैप लूट में फरार आरोपी धराया, माल बरामद

फैक्ट्री मे छुपाकर रखा गया लुटा हुआ स्क्रैप

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

बोकारोः बोकारो के बालीडीह पुलिस ने करवाई करते हुए स्कैप लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. की है. पुलिस ने लूटे गए 4 टन स्क्रैप के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिया गया है. इस बाबत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया की मनमोहन को-ऑपरेटिव कालोनी निवासी राकेश पांडेय के बयान पर प्राथमिकी 28 दिसंबर को दर्ज की गई थी 28 दिसंबर को 407 गाड़ी पर चार टन स्क्रैप लोड किया गया था. जिसे दिन दहाड़े लूट लिया गया गया.  पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए 407 तो बरामद कर लिया था, स्क्रैप नहीं मिला था. पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी. अपराधकर्मियों ने 407 वाहन में लोड स्क्रैप को उतारकर एक फैक्ट्री में रख दिया था. इस घटना के बाद पुलिस ने करवाई जारी रखते हुए एक टीम का गठन किया. गठित टीम ने करवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक तथा मोबाइल बरामद करते हुए राहुल राज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी ने बताया कि इस घटना को रंगदारी नहीं देने के कारण अंजाम दिया गया था. जिसका पुलिस ने उदभेदन कर लिया है. अन्य अपराधियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः डीएसओ ने चंद्रपुरा के जन वितरण प्रणाली दुकान का किया औचक निरिक्षण, खाद्यान्न कालाबाजारी का मामला उजागर

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्दी की आड़ में अपराधियों जैसा व्यवहार समाज के लिए अभिशाप, भोजपुर के शाहपुर में युवक के एन्काउंटर में शामिल दोषियों पर हो कार्रवाई : डॉ पवन पांडेय

जमशेदपुर : झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी नवयुवक भरत भूषण तिवारी के एन्काउंटर पर गंभीर सवाल…

Spread the love

Gua : जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गुवा : किरीबुरू पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time