बाहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बेला चौक एनएच 49 किनारे स्थित यात्री विश्रामागार जर्जर स्थिति में है. फोर लेन निर्माण के दौरान यहां पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं बनाया गया था. और ना ही इसकी मरम्मत हुई थी. यह विश्रामालय लगभग तीस वर्ष पहले बनाया गया था. इसमें भवन के छत से छड़ निकल गये है. यात्री जान जोखिम में डालकर यहां बस पकड़ने के लिए इंतजार करते हैं. कभी भी विश्रामागार गीर सकता है. यह बड़ी दुर्घटना को भी आमंत्रित कर रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर प्रतिदिन आसपास के विभिन्न गांव से आए हुए यात्री बस पकड़ने के लिए इंतजार करते हैं. चिलचिलाती धूप के कारण जान जोखी में डालकर जर्जर विश्रामागार में बैठने को मजबूर है. यात्रियों की समस्या एवं सुरक्षा को देखते हुए यहां पर यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाए. ताकि लोगों को बस पकड़ने के सुरक्षित खड़ा हो सके.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : पूर्वी सिंहभूम के ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि का मामला विधायक ने सदन में उठाया
There is no ads to display, Please add some



















































