Deoghar: जबरन रंग डालने पर होगी कार्रवाई, होली पर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

देवघर: होली और ईद के अवसर पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देवघर के जिलाधिकारी विशाल सागर ने कड़े निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि इन त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, दंडाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सके.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम:

डीसी ने बताया कि जिले में होली का पर्व 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा. 13 मार्च की रात को होलिका दहन और 14 मार्च को होली खेली जाएगी. इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल, दंडाधिकारी और अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है. स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग को भी इमरजेंसी सेवाओं के लिए चौबीसों घंटे तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.

पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती:

इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी. सभी थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी करेंगे. डीसी ने पुलिस अधिकारियों और प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को होली की सुबह तक पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया है.

जबरन रंग डालने पर कार्रवाई:

डीसी ने इस दौरान स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति पर जबरन रंग डालने या अबीर-गुलाल लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस बार होली में अभद्रता, अश्लील गायन, कीचड़-धूल से होली खेलने पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. विशेष रूप से महिलाओं के साथ जबरन छेड़छाड़ और रंग-गुलाल के नाम पर असभ्य व्यवहार पर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, होली के दौरान चौबीसों घंटे नियंत्रण कक्ष को चालू रखने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा पहुंची देवघर, करेंगी बाबा बैद्यनाथ की पूजा

Spread the love

Related Posts

Gua : घाटकुड़ी गांव के मुंडा बिरसा चांपिया का निधन, गांव में शोक की लहर

गुवा : घाटकुड़ी गांव के सम्मानित सामाजिक व्यक्ति और गांव के मुंडा बिरसा चांपिया (65 वर्ष) का 11 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन की…

Spread the love

Jhargram : पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, वेलियाडीह में सहायता शिविर लगाकर जरूरतमंदों के बीच साड़ी व मच्छरदानी का किया वितरण

पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विकास और शिक्षा के प्रसार के लिए भी लगातार कार्य करती है : सिंगला झाड़ग्राम : समाज के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *