देवघर: नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा मंगलवार को देवघर पहुंची. एयरपोर्ट पर उनका स्वागत देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास और भाजपा नेता मिथिलेश सिन्हा ने किया. नेपाल की विदेश मंत्री इन दिनों भारत यात्रा पर हैं.
बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना
बुधवार को नेपाल की विदेश मंत्री बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर जाएंगी. यह यात्रा विशेष रूप से उनके भारत दौरे के हिस्से के रूप में की जा रही है. पूजा के बाद वे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी.
भारत यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच
नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा अपनी भारत यात्रा के दौरान अपनी स्वास्थ्य जांच भी कराएंगी. इसके बाद वे 17 से 19 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में भाग लेंगी.
इसे भी पढ़ें : Deoghar : केसरवानी तरुण सभा का होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































