देवघर: देवघर के जिलाधिकारी विशाल सागर की पहल और तत्परता से एक 15 साल की बच्ची का बाल विवाह रोका गया. यह घटना मोहनपुर प्रखंड के बांक पंचायत की है, जहां एक बच्ची का विवाह हो रहा था.जिला प्रशासन के सहयोग से जुड़े एक गैर सरकारी संगठन से डीसी को इस बाल विवाह की जानकारी मिली. जानकारी मिलने के बाद डीसी ने तुरंत जिला महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी और बाल विवाह निषेध अधिकारी को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
तत्काल कार्रवाई और रेस्क्यू:
तीनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह को रोक दिया और बच्ची को रेस्क्यू कर सुरक्षित किया. यह कदम डीसी के तत्परता और जिला प्रशासन की सक्रियता का परिणाम था.डीसी विशाल सागर ने बताया कि देवघर जिला प्रशासन जिले के सभी दस प्रखंडों और 194 पंचायतों में बाल विवाह को रोकने के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्पित है. उनका उद्देश्य है कि किसी भी बच्ची को बाल विवाह जैसी गंभीर समस्या का सामना न करना पड़े.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: जबरन रंग डालने पर होगी कार्रवाई, होली पर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
There is no ads to display, Please add some



















































