Deoghar : नगर पुस्तकालय का डीसी ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, मिले चार कंप्यूटर

 

देवघर : शहर के नगर पुस्तकालय में जल्द ही शौचालय, पेयजल, जेनरेटर, वाईफाई, कैंटीन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बहाल किया जाएगा। इस दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। देवघर डीसी विशाल सागर ने पहली बार नगर पुस्तकालय का दौरा किया और पुस्तकालय की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में आवश्यक सुविधाओं की कमी को गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द इन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

चार नए कंप्यूटर सेट भी प्रदान किए

पुस्तकालय में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीसी ने चार नए कंप्यूटर सेट भी प्रदान किए। इससे पाठकों को ऑनलाइन अध्ययन में सुविधा मिलेगी। प्रशासन की इस पहल से देवघर नगर पुस्तकालय को आधुनिक रूप दिया जाएगा, जिससे यहां अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर माहौल मिल सकेगा। डीसी ने कहा कि नगर पुस्तकालय में काफी संख्या में विद्यार्थी और पाठक आते हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती है।

 

मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश

विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए पुस्तकालय में सारी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पूरे पुस्तकालय में वाई-फाई की सुविधा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उनके बैठने की अच्छी व्यवस्था, रोशनी और पंखों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि गर्मियों में उन्हें परेशानी ना हो।

इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा : झामुमो पार्टी ने गोपालपुर में पंचायत कमिटी का किया पुनर्गठन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time