Jamshedpur : कुख्यात अपराधी भानु माझी और आर्म्स पैडलर राकेश हथियार के साथ गिरफ्तार

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा पुलिस ने कुख्यात अपराधी भानु माझी और आर्म्स पैडलर राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, दो देसी कट्टा और आठ गोली बरामद किया है। सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर मामला का खुलासा किया। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उलीयान गुरुद्वारा के पीछे भानु माझी हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए बैठा है। इसके बाद एक टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान भानु के पास से दो हथियार और तीन गोली बरामद की गई। पूछताछ में भानु ने बताया कि उसने राकेश से हथियार खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने राकेश को भी गिरफ्तार किया।

 

घर में जमीन के नीचे छिपाकर रखा था हथियार

पुलिस ने जब राकेश के घर की तलाशी ली तो घर के पीछे से पुलिस ने दो और हथियार बरामद किया। राकेश ने पीछे एक पेड़ के नीच हथियार छिपाकर रखा था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि भानु ने हथियार के लिए 30 हजार रुपये एडवांस दिए थे। बाकी के रुपये बाद में देने वाला था।

 

हत्या और रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है भानु

भानु माझी कई बार हत्या और रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। आखिरी बार अक्टूबर 2023 में पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल में उसपर सीसीए के तहत कार्रवाई भी की गई थी। हालांकि वह 28 जनवरी को जमानत पर बाहर आया था। इसी बीच पुलिस उसे तड़ीपार करने की कार्रवाई कर रही थी। फिलहाल दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा फायरिंग मामले में हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन 

जमशेदपुर : हावड़ा, पश्चिम बंगाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

बहरागोड़ा : पटवेड़ा मौजा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम तथा मिराकी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time