गम्हरिया : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा कोल्हान कार्यालय सातबोहनी में केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें संगठन की मजबूती व सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गयी. इस दौरान श्री गोराई व एससी मोर्चा कोल्हान अध्यक्ष राजा कालिंदी के नेतृत्व में विभिन्न दलों के कई लोगों ने जेएलकेएम का दामन थामा.
ये थे शामिल
इसमें आजाद समाज पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला महामंत्री सन्नी सामंत, भारत आदिवासी पार्टी के संजू बिरुवा, कांग्रेस पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव भरत कुमार सिंह, बृज देवगम, सोनी प्रमाणिक, भरत सागर शर्मा समेत अन्य शामिल है. पार्टी में शामिल नये सदस्यों को पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया. इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो, राज महतो, धीरेन महतो, प्रफुल्ल महतो, आकाश महतो, राम महतो समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Baharagora : विधि-विधान के साथ हुई मां शीतला की पूजा-अर्चना
There is no ads to display, Please add some



















































