Jamshedpur : झारखंड में महिलाओं का अपमान, अब करेंगी आंदोलन : जेपी पांडेय

जमशेदपुर :   झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि झारखंड की महिलाओं के मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना और आंगनबाड़ी केंद्रों में मानदेय पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ शोषण और महिलाओं का अपमान जारी रहा .  जल्द समाधान नहीं हुआ तो संपूर्ण झारखंड में महिलाओं द्वारा आंदोलन संपूर्ण झारखंड में प्रारंभ हो जाएगा . रास्ता अब आंदोलन की ओर जा रही है,  सरकार द्वारा 2500/रु प्रतिमाह देने का कार्य शुरू हुआ था और उसमें लगभग 25 लाख महिलाओं को महिला सम्मान की राशि का भुगतान नहीं होना अत्यंत ही सरकार के लिए वादाखिलाफी की गंभीर घटना है.  जिसके कारण झारखंड की महिलाओं में गहरा आक्रोश उत्पन्न हो गया है,

25 लाख लाभार्थी मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से वंचित 

राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत लगभग 75 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को मानदेय के स्थान पर वेतनमान और राज्यकर्मी का दर्जा देने का वादा किया गया था ,जिन वादों के साथ हेमंत सरकार पुनः सत्ता में आई और सरकार का वादा खिलाफी अब महिलाओं को पच नहीं रहा है, विरोधी दल भी आंदोलन पर उतर गए है. झारखंड की जनता अब झूठे वादे पर फुसलाने वाली नहीं है . महिलाओं में गंभीर आक्रोश आंदोलन का रूप धारण करते जा रहा रहा है. अब राज्य के लगभग 25 लाख मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की लाभ से वंचित लाभार्थी महिला और राज्य की लगभग 75 हजार आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका महिला कर्मचारी अब आंदोलन पर होगी जो सरकार के लिए नाकों में दम कर देगा . हेमंत सरकार को झारखंड के जनता की भलाई से कुछ लेना देना नहीं है . इस सरकार में महिलाओं का लगातार अपमान करने का कार्य जारी है.

इसे भी पढे़ं : Google Summer Internship 2025: क्या आप भी बनाना चाहते हैं गूगल का हिस्सा? जानें समर इंटर्नशिप के बारे में

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

    गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

    Spread the love

    Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

    बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time