Bihar Recruitment 2025: बिहार पुलिस में होम गार्ड के 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

पटना: बिहार पुलिस में होम गार्ड के 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. यह भर्ती बिहार के 33 जिलों में होगी, और उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू होगी.

रिक्त पदों का विवरण:

• पटना: 1479 पद
• गया: 909 पद
• दरभंगा: 741 पद
• समस्तीपुर: 731 पद
• नालन्दा: 812 पद
• भागलपुर: 666 पद

इसके अलावा रोहतास, भोजपुर, सिवान, कटिहार, मधुबनी और अन्य जिलों में भी सैकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी.

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 10वीं या 12वीं कक्षा पास होना चाहिए.
आयु सीमा:
उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) के आधार पर किया जाएगा. शारीरिक परीक्षण में दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी. सभी चरणों में सफलता प्राप्त करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और नियुक्ति दी जाएगी.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

• आवेदन की शुरुआत: 27 मार्च 2025
• आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 2025

कैसे करें आवेदन:

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेजों की जांच करना अनिवार्य है.
नोट: भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर विभाग की वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : ISRO YUVIKA 2025: अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि आज 

Spread the love

Related Posts

Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की वंशिका साहू ने टॉपर बनकर रचा इतिहास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है : बालेश्वर उरांव गुवा : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की 25-26 वार्षिक परीक्षा में…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time