Deoghar: सत्संग आश्रम में श्रीश्री आचार्य देव का दो दिवसीय जन्मोत्सव शुरू, होंगे धार्मिक अनुष्ठान

 

देवघर:  देवघर प्रसिद्ध सत्संग आश्रम में श्रीश्री आचार्य देव अर्कद्युतीय चक्रवर्ती का दो दिवसीय जन्मोत्सव शनिवार से श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीश्री आचार्यदेव के जन्म के शुभ क्षण की घोषणा से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगलारंभ हुआ। सुबह 4:54 बजे उषा-कीर्तन के साथ सत्संग परिसर भक्तिमय माहौल हो गया। सुबह 6:15 बजे सामूहिक प्रार्थना, प्रणाम और श्रीश्री ठाकुर के दिव्य संदेशों का वाचन हुआ। इसके पश्चात आनंद बाजार में प्रसाद का वितरण गया। 6:30 बजे कलश की पुनः स्थापना के बाद विशेष पूजा-अर्चना और वेद-भवन में स्वस्त्ययन महायज्ञ हुआ। यह यज्ञ श्रीश्री आचार्यदेव के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना के लिए विशेष रूप की जाएगी।

4:00 बजे नाम संकीर्तन और सत्संग का आयोजन

मनोमोहिनी धाम परिसर में सुबह 7:00 बजे से 1:00 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सुबह 8:00 बजे ठाकुर-बंगला में संगीतांजलि हुई और 10:00 बजे श्रीश्री ठाकुर और श्रीश्री बड़ मां को पूजा और भोग अर्पित किया गया। साथ ही आनंद बाजार में प्रसाद वितरण शाम तक जारी रहा। शाम 4:00 बजे नाम संकीर्तन और सत्संग का आयोजन होगा। शाम 6:32 बजे सामूहिक प्रार्थना और प्रणाम के उपरांत सामूहिक ध्यान तथा श्रीश्री ठाकुर के दिव्य संदेशों का वाचन किया जाएग। रात 8:30 बजे श्रीश्री ठाकुर और श्रीश्री बड़ मां को भोग अर्पित करने के साथ ही आनंद बाजार में रात्रिकालीन प्रसाद वितरण होगा।

सत्संग आश्रम को विशेष रूप से सजाया गया

दोनों दिनों में आचार्य मंडप में निर्धारित समय पर श्रीश्री आचार्य देव के दर्शन, प्रणाम और अध्र्थ्यांजलि अर्पण की व्यवस्था की गई है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना को दोनों दिन के आनंद बाजार की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, कल्याणवार्ता, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, संगीतांजलि, नाम-संकीर्तन और सत्संग दोनों दिन नियत स्थानों पर निर्धारित समयानुसार होंगे। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी अलग-अलग मंचों और परिसरों में आयोजित किये जाएंगे। आयोजन को लेकर पूरे सत्संग आश्रम को विशेष रूप से सजाया गया है।

इसे भी पढ़ें : Bokaro: बोकारो में फास्ट फूड की दो दुकानों में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Spread the love

Related Posts

Gua : मकर संक्रांति पर गुवा में मंदिरों और घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और आस्था की डुबकी लगाई मंदिरों में शुरू हुआ भव्य आयोजन गुवा : मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बुधवार 14 जनवरी को गुवा…

Spread the love

Jhargram : जंगमहल की आत्मा है टुसू पर्व, कृषि संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक

मकर संक्रांति पर गीत, स्नान, मेला और विसर्जन के साथ जीवंत होती परंपरा कृषि से जुड़ा प्राचीन पर्व, कार्तिक से पौष तक की परंपरा झाड़ग्राम : मकर पर्व या टुसू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *