Deoghar: श्रावणी मेला को लेकर अधिकारियों के साथ डीसी ने लिया कांवरिया पथ और रुट लाइनिंग का जायजा, गत वर्ष से बेहतर होगी व्यवस्था

 

देवघर:  11 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से तैयारियां तेज हो गई है। शनिवार को देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बिहार-झारखंड सीमा दुम्मा से लेकर रूट लाइनिंग, कांवरिया पथ, बस पड़ाव, भक्तों के आवासन, प्रस्तावित टेंट सिटी समेत अन्य सारी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीसी ने पानी, बिजली, साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं और तैयारियों का जायजा लिया।

सारी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश

डीसी ने कहा कि गत वर्ष क्या व्यवस्था थी और उसमें क्या-क्या परेशानियां हुई थी, उसे इस बार दुरुस्त किया जाएगा। भीड़ मैनेजमेंट के जरिए श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन कराया जाएगा। इसके लिए सरासनी में पर्यटन विभाग की बिल्डिंग का उपयोग किया जाएगा। समय पर सारी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मेले में आईएसबीटी का उपयोग होगा। प्राइवेट गाड़ियों के साथ-साथ छोटी गाड़ियों के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। कोठिया, परित्राण समेत अन्य स्थलों का भी पार्किग और स्टैंड के लिए किया जाएगा।

पतला बालू बिछाया जाएगा

इस बार दो नए स्टैंड बनाए जा रहे हैं। सरसा और भलुआ में दोनों स्टैंड बनेगा, इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। स्टैंड के साथ टेंट सिटी भी रहेगी, ताकि भक्तों को आवासन की सुविधा मिल सके। मेले में पुराने बस स्टैंड का भी उपयोग करेंगे। कांवरिया पथ में भक्तों को चलने में सुविधा हो, इसके लिए महीन और पतला बालू बिछाया जाएगा। इसका टेंडर हो चुका है। राज्य सरकार कांवरियों को हर संभव सुविधा देने को तत्पर है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: साइबर ठगी में पांच गिरफ्तार, पीएम किसान योजना के लाभुकों से करते थे ठगी

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram :  राष्ट्रीय व शहरी स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने लंबित मांगो को लेकर सीएमओ को सौंपा मांग पत्र

    झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) एवं XV वित्त आयोग (XV-FC) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को…

    Spread the love

    Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

    डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time