Deoghar: साहित्य समागम भारत ने किया नए डीसी का स्वागत और सम्मान

 

देवघर:  साहित्य समागम भारत संस्था की ओर से साहित्यकारों ने नए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा से उनके ऑफिस में मुलाकात की और उनका देवघर में स्वागत किया। साथ ही उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। संस्था के संयोजक रवि शंकर साह एवं सुरजीत झा के नेतृत्व में साहित्यकारों की टीम ने डीसी को साहित्य समागम भारत की ओर से हालिया प्रकाशित साझा काव्य संग्रह “रवि रथी” भी भेंट किया।

देवघर के साहित्यकारों में उत्साह

इस काव्य संग्रह का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने किया था और इसका सम्पादन संस्था के राष्ट्रीय संयोजक रवि शंकर साह और विनय तिवारी ने किया है। डीसी ने साहित्य के प्रति अपनी रुचि से साहित्यकारों को अवगत कराया, जिससे देवघर के साहित्यकारों में उत्साह का माहौल है और एक आस भी जगी है। इस अवसर पर सोनम झा, प्रीति कुमारी, गणेश उमर, प्रशांत सिन्हा भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora: यूसिल अस्पताल में बीते 20 दिनों से भूतपूर्व कर्मचारियों को नहीं मिल रही दवाई, नाराजगी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में…

Spread the love

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time