Deoghar: खाद्य सुरक्षा के प्रति लोग जागरूक रहेः अजय कुमार

 

देवघर: संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दिवस मनाने का मूल उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा खाने की बर्बादी को लेकर लोगों को सचेत करना है। खाद्य सुरक्षा यह निर्धारित करती है कि धरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को अच्छा आहार मिले ताकि किसी की सेहत न प्रभावित हो।

जो पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय

यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की आज भी विश्व के कई देशों में लोगों को ऐसा भोजन मिलता है, जिसकी गुणवत्ता का कोई स्तर नहीं होता है। परिणामस्वरूप यह आहार लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जो पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। निश्चित रूप से खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का मूल मंत्र है हर व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिल सके। उन्हांने कहा कि सिर्फ सरकार की ही नहीं बल्कि स्वयंसेवी संगठनों का भी मूल कर्तव्य बनता है कि वे लोगों में सामाजिक चेतना जागृत करने की दिशा में कारगर कदम उठाएं ताकि भोजन की बर्बादी को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: साहित्य समागम भारत ने किया नए डीसी का स्वागत और सम्मान

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : फ्लाई ऐश डंपिंग पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखा पत्र

    किसानों की जमीन और पर्यावरण को नुकसान पर जताई चिंता, अविलंब रोक लगाने की मांग पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों…

    Spread the love

    Bahragora : जर्जर पुलिया बनी ‘यमराज’ का द्वार; 50 फीट गहरी खाई ले रही मासूम लोगों की जान

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत में विकास के दावों की पोल एक जर्जर पुलिया खोल रही है। चंद्रपुर गांव से खण्डामौदा चौक के बीच स्थित यह पुलिया आज…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time