Kedarnath Dham: श्रद्घालुओं से भरे हेलीकॉप्टर की सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग, सभी सुरक्षित

 

केदारनाथ धाम: क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर में शनिवार दोपहर टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई. पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.हालांकि आपातकालीन लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है.

हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाने का कार्य शरू

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना कर दिया. हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाने का कार्य कराया जा रहा है और यातायात को शीघ्र सुचारू रूप से संचालित कर दिया जाएगा.

आपातकालीन लैंडिंग

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर अपने बड़ासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए पाँच यात्रियों के साथ टेक-ऑफ कर रहा था.इसी दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामी आ गई. पायलट ने समय रहते खामी को भाँप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवा दी.

सभी पांचों यात्री सुरक्षित

हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है. आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. उक्त घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.

इसे भी पढ़ें : Medinipur : सबुज स्वप्ना वेलफेयर सोसाइटी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा वितरण किया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Jamshedpur :  बिष्टुपुर स्थित एलआईसी भवन में भीषण आग, कांफ्रेंस हॉल, 45 एसी और सैकड़ों कंप्यूटर स्वाहा

​जमशेदपुर : शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बिष्टुपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भवन की चौथी मंजिल पर देर रात करीब सवा दो बजे भीषण आग लग गई। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time