Jhargram : औसपाल में चाची और उसके दो बेटों ने जमीन विवाद में चचेरे देवर की गला रेत कर की हत्या

Jhargram : झाड़ग्राम जिले के चंद्री के औसपाल में बीती रात एक चाची और उसके दो बेटों ने जमीन विवाद को लेकर अपने चचेरे देवर की गला रेत हत्या कर दी। रात में मृतक की मां ने आवाज़ सुनकर बाहर निकल कर देखा तो चाची और उसके दो बेटे मृतक बहादुर हेम्ब्रोम (26) का मुंह बंद कर उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले जा रहे थे। कुछ अनहोनी की आशंका को भाँपते हुए उन्होंने अपने अन्य बेटों को बुलाने घर आई।

एक बेटा फरार

जब वे सभी घटनास्थल पर पहुंचे तो बहादुर का गला चाची और उसके बेटों ने रेत दिया था। शरीर पर कई चोटों के निशान बताए गए हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर चाची और एक बेटे को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि एक बेटा फरार है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि किसी को नहीं पता था कि बात इतनी बिगड़ जाएगी। परिजन कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। शव का आज झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Gamharia: काम से हटाये कामगारों के लिए झारखंड मजदूर यूनियन करेगा आंदोलन

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time