गम्हरिया: झारखंड मजदूर यूनियन के सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील गोराई की अध्यक्षता में बीको मोड़ स्थित कार्यालय में हुई. इसमें रामकृष्ण कास्टिंग सोल्यूशन लिमिटेड कंपनी यूनिट छह के 10 मजदूरों को बगैर सूचना के कार्य से हटाने का विरोध किया गया. साथ काम से हटाये कामगारों को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. गोराई ने बताया कि मजदूरों ने हर माह 14 तारिक से पहले वेतन भुगतान की मांग की थी. इसलिए उन्हें काम से हटा दिया गया. यूनियन की शिकायत पर श्रम अधीक्षक ने कंपनी प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन बुलाया गया था, लेकिन प्रबंधन के लोग हाजिर नहीं हुए. इससे कामगारों में आक्रोश व्याप्त है.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: श्रावणी मेला को लेकर अधिकारियों के साथ डीसी ने लिया कांवरिया पथ और रुट लाइनिंग का जायजा, गत वर्ष से बेहतर होगी व्यवस्था
There is no ads to display, Please add some



















































