पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नैतिक संदेश साझा किया है. एक्स पर तेज प्रताप ने सत्य के मार्ग की महत्ता बताते हुए लिखा, ‘हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए. सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है. राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया. पांडवो ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था.
इसे भी पढ़ें : Chandil: झिमड़ी, सिन्दुपुर, मुरु तिरुलडीह और चौड़ा में सादगी व शांतिपूर्ण बकरीद मनाई गई
There is no ads to display, Please add some





















































