Bihar: पटना में कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार – एक दिन में पाए गए 10 नए मरीज, NMCH बना हॉटस्पॉट

पटना: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है. बीते 24 घंटे में पटना जिले में 10 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 46 हो गई है. लगातार बढ़ते मामलों ने चिकित्सा तंत्र को सतर्क कर दिया है.

राजधानी में एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) एक बार फिर हॉटस्पॉट बनकर उभरा है. नए मामलों में एनएमसीएच के एक इंटर्न डॉक्टर, बख्तियारपुर के एक नागरिक और एक निजी अस्पताल की एएनएम शामिल हैं. इससे अस्पताल परिसर में संक्रमण के फैलाव को लेकर चिंता गहरा गई है.

हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 17 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो चुके हैं. अच्छी बात यह रही कि किसी भी मरीज को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है. फिर भी 29 सक्रिय मामले मौजूद हैं, जो हालात को गंभीर दिशा में ले जा सकते हैं.

कोरोना के फिर से पांव पसारने के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है. विभाग ने आम नागरिकों से मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है. आने वाले दिनों में टेस्टिंग और निगरानी बढ़ाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: फिर से जागेगी बंगला भाषा की धड़कन, सरायकेला में हर रविवार को होगी क्लास

Spread the love

Related Posts

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Potka : सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समाजसेवी किशन गुप्ता ने पहुंचाया अस्पताल

पोटका : पोटका पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जोजोसाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time