Chaibasa: उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन से प्रौढ़ शिक्षा अभियान को नया आयाम, बदल रही महिलाओं की जिंदगी

चाईबासा: गुवा पूर्वी पंचायत के बिचाईकीरी गांव में उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन के तहत निरक्षर पुरुषों और महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए प्रौढ़ शिक्षा अभियान चलाया गया. यह अभियान 9 फरवरी से शुरू हुआ था, जिसमें गांव के 10 महिलाओं और 3 पुरुषों ने भाग लिया और साक्षात्कार में अपनी जानकारी दी.

प्रशिक्षण और साक्षात्कार की प्रक्रिया

अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों को बताया गया कि उनके रिपोर्ट कार्ड आने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा. प्रत्येक व्यक्ति ने अपनी योग्यता के अनुसार प्रश्नों के उत्तर लिखे और सभी ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया. दीदी समूह से जुड़ी महिलाएं अब साक्षर बनने के बाद अपने हस्ताक्षर कर सकेंगी. इसके अलावा, बुजुर्गों के लिए एक अलग समूह बनाने की जानकारी भी दी गई.

समूह की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंगदली होरो, निरीक्षक शिक्षक संजय कुमार टोप्पो, डालसा पीएलभी दिलबहादुर, समूह की अध्यक्ष कविता दास और जेंडर सीआरपी गीता ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस अभियान से महिलाएं और पुरुष साक्षर बनने के बाद अपने जीवन में नए बदलाव की उम्मीद जता रहे हैं. साथ ही, वे अपने समाज और समुदाय में सक्रिय रूप से भाग लेने की ओर अग्रसर हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: बैंकमोड़ से लापता हुए 60 वर्षीय अरुण झा, परिवार ने मदद की अपील


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time