Baharagora : प्रखंड सभागार में किसानों को स्वावलंबी बनने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

बहरागोड़ा : बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में शामायिता मठ एवं आईएसएफ नई दिल्ली एवं बहरागोड़ा महिला किसान प्रड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा एक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि असित मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मिंडा, मुखिया झुमा रानी नायक उपस्थित हुए.

दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

वहीं सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों स्वविलम्बी महिला तथा पुरूष किसान प्रशिक्षण लेने पहुंचे. जिसमें किसानों के टीम लीडर सौरभ हलदार द्वारा विभिन्न प्रकार के खेती व पशुपालन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. जिसमें धान की फसल में पैदावार बढ़ाने, बकरी पालन, बत्तख पालन, मुर्गी पालन, विभिन्न प्रकार के सब्जियों की खेती, मशरूम की खेती कर किसान कैसे अपना मुनाफा अधिक से अधिक कर सके इस बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया. वहीं कार्यक्रम का संचालन सत्यबान पैड़ा ने किया. इस मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला किसान प्रड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ मधुमिता दास, मौसमी करण, अनिता पैड़ा,आसालता मुंडा,प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, बीटीएम, बीपीएम नियाज अहमद आदि समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Baharagora : दूधकुंडी गांव में हाथियों ने मचाया उत्पात, फसल किया नष्ट

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time