जमशेदपुर: बीपीएम मध्य विद्यालय, बर्मामाइंस में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने शौचालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने इस शौचालय से पांच वॉशबेसिन और 30 स्टील के नल चुरा लिए. इतना ही नहीं, उन्होंने दो वॉशबेसिन को विद्यालय भवन के पीछे फेंककर तोड़ भी दिया. बुधवार सुबह जब विद्यालय खुला, तब इस घटना का खुलासा हुआ. शौचालय का टूटा ताला और खराब किया गया परिसर देखकर विद्यालय के शिक्षकों ने तुरंत बर्मामाइंस थाना को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है
विद्यालय प्रशासन के मुताबिक, यह शौचालय विधायक फंड से बन रहा था और अपने अंतिम चरण में था. कुछ ही दिनों में इसका उद्घाटन होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया.
सुरक्षा की कमी ने चोरों को बढ़ावा दिया
विद्यालय की प्राचार्य किरण कुमारी ने बताया कि विद्यालय की बाउंड्रीवॉल बहुत छोटी है, जिससे असामाजिक तत्व आसानी से भीतर घुस सकते हैं. इसके अलावा, परिसर में लगी हाई मास्क लाइट की तारें भी चोरों ने काट दी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा रहता है. इस सुरक्षा खामी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.
यह घटना विद्यालय प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि सुरक्षा उपायों को सख्त किया जाए. अब यह देखना बाकी है कि पुलिस किस तरह इस मामले की जांच करती है और दोषियों को पकड़ने में सफल होती है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने खिलाफ पेश किया विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, क्या होगी कार्रवाई ?
There is no ads to display, Please add some



















































