जोड़ाम, मुटूरखाम, रूपुषकुंडी व केरुकोचा में धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन

धान अधिप्राप्ति केंद्र पर किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाएगा – विधायक.

Chakulia : चाकुलिया  प्रखंड के जोड़ाम, मुटूरखाम, रूपुषकुंडी एवं केरुकोचा लैंप्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुक्रवार को  विधायक समीर मोहंती ने एक साथ फीता काट कर उद्घाटन किया.  मौके पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह धान अधिप्राप्ति केंद्र में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाएगा. इसके लिए सहकारिता विभाग को दिशा-निर्देशों के तहत संचालित किया जाएगा. केंद्र पर धान की खरीद 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी. विधायक ने यह भी कहा कि हर किसान को प्रतिदिन कितने क्विंटल धान बेचना है, यह बोर्ड पर अंकित करना अनिवार्य होगा. उन्होंने केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की अनिवार्यता पर जोर दिया और कहा कि इससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी. साथ ही उन्होंने घोषणा किया कि वे स्वंय सप्ताह में एक बार केंद्र का निरीक्षण भी करेंगे. किसानों की किसी भी शिकायत पर लैंपस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजन की समस्याएं

ये थे मौजूद 

मौके प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, साहेबराम मंडी बलराम महतो, समीर दास, भित्ति सुंदर महतो, निर्मल महतो, मोहन माईती, पंचायत के मुखिया फूलमनी मुर्मू, मोहन सोरेन, श्याम हांसदा, अनूप नंदी, खोगेन माईती, बबलू नायक, गौरांग नायक, डोमन मंडी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : पटना जिला प्रशासन ने प्रशांत किशोर को जारी किया नोटिस, गांधी मैदान खाली करने का आदेश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time