पटना जिला प्रशासन ने प्रशांत किशोर को जारी किया नोटिस, गांधी मैदान खाली करने का आदेश

 

 

पटना: बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अपने करीब 150 कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान में धरने पर बैठे जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर को पटना जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में प्रशांत किशोर को गांधी मैदान खाली करने की बात कही गई है. गांधी मैदान खाली न करने की स्थिति में प्रशासन ने उन पर मुकदमा दर्ज करने की भी चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़ेः उपविकास आयुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

नोटिस में कहा गया है कि जिला प्रशासन पटना द्वारा पटना उच्च न्यायालय के आदेशानुसार धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग में स्थल चिन्हित किया गया है. विगत लगभग सात वर्षों से सभी राजनीतिक दल अपनी मांगों को लेकर उक्त चिन्हित स्थल पर धरना-प्रदर्शन करते हैं. जिला प्रशासन द्वारा कहा गया है कि प्रशांत किशोर द्वारा बिना अनुमति के प्रतिबंधित एवं अनधिकृत स्थल पर धरना देना गैरकानूनी एवं स्थापित परंपरा के विपरीत है. इसके लिए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए नोटिस निर्गत किया जा रहा है तथा धरना कार्यक्रम को निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में स्थानांतरित करने के लिए निर्देश दिया जा रहा है, अन्यथा आगे विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ेः झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह 5 जनवरी को

 

उल्लेखनीय है कि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बीपीएससी छात्रों के समर्थन में गांधी मैदान में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. उनका कहना है कि सरकार बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करे. इससे पहले प्रशांत किशोर ने सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि अगर 2 जनवरी की शाम तक कोई समाधान नहीं निकलता है तो वह धरने पर बैठ जाएंगे. अनशन पर बैठने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वह अनशन पर ही रहेंगे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time