उपविकास आयुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जागरूकता रथ रवाना होने के साथ ही सड़क सुरक्षा माह-2025 का हुआ प्रारंभ.

 

Jamshedpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशन पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का भी मौजूद थे. जागरूकता रथ रवाना होने के साथ ही सड़क सुरक्षा माह-2025 का प्रारंभ हुआ है,  जिले में पुरे जनवरी माह में प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से आम जनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह 5 जनवरी को

 

कार्यक्रम का उद्देश्य दुर्घटना के आंकड़ों को कम करना है

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के आंकड़ों को कम करना, दुर्घटनाग्रस्त परिवार को मदद करना एवं दुर्घटना नहीं हो, इसके लिए सभी लोगों को जागरूक करना है. सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, फुटबॉल/क्रिकेट टूर्नामेंट, पतंग फेस्टिवल आदि का आयोजन कर आम जनों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके साथ ही सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ित व्यक्तियों को मिलने वाली सरकारी मुआवजा की जानकारी से भी आम लोगों को अवगत कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील करने का डीसी ने दिया निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

    जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

    Spread the love

    Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

    जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time