झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह 5 जनवरी को

गोविंदपुर इकाई द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह को लेकर बैठक संपन्न.

 

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई की बैठक अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह के आवास पर हुई. बैठक में 5 जनवरी को होने वाले पारिवारिक मिलन समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं सफल आयोजन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई.
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्याम किशोर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय संघ, गोविंदपुर इकाई की 5 जनवरी को सामुदायिक विकास मैदान पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित की जा रही है. इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. कार्यक्रम में शहर के क्षत्रिय समाज के गणमान्य अतिथि शामिल होेंगे. समारोह में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में लगभग 2500 लोग उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : सोनारी में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

 

आयुष चौहान के के लिए 2 मिनिट का मौन रखा गया

 

बैठक में क्षत्रिय समाज के युवा साथी आयुष चौहान के आकस्मिक निधन पर 2 मिनिट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. साथ ही पारिवारिक मिलन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर, सादगी से मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक अशोक सिंह, परितोष सिंह, राम नवमी सिंह, रमन सिंह, संतोष सिंह, अविनाश सिंह, जितेंद्र सिंह, आसान सिंह, गणेश सिंह, इंद्रजीत सिंह, शंभू सिंह, जय कुमार सिंह, बसंत सिंह, मनीष सिंह, सुधीर सिंह, दिनेश सिंह,बिपिन सिंह, जलविंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में सड़क पर उतरे यमराज, नियमों का पालन करने के लिए लोगों को किया जागरूक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time