सोनारी में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Jamshedpur :  जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के कारमेल जूनियर कॉलेज के पीछे गुरुवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक सूरज प्रमाणिक (30) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में पंचवटी नगर निवासी मनोज जायसवाल उर्फ मनोज पगली, पिंटू सिंह उर्फ प्रकाश कुमार सिंह और विकास सिंह उर्फ हेते शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, तीन गोली और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में सड़क पर उतरे यमराज, नियमों का पालन करने के लिए लोगों को किया जागरूक

पुराने विवाद को लेकर सूरज की हत्या की गई – एसएसपी

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर सूरज की हत्या की गई है. सालों पहले मनोज ने सूरज की आंख फोड़ दी थी. सूरज ने भी मनोज के साथ मारपीट की थी. मनोज ने सूरज को बस्ती में आने के लिए मना किया था. बीते कुछ दिनों से सूरज सोनारी में आना जाना कर रहा था. गुरुवार की सुबह सूरज कारमेल स्कूल के पास ऑटो में बैठा था तभी मनोज और पिंटू वहां पहुंचे और सूरज को गोली मार दी. विकास ने दोनों को पिस्टल उपलब्ध कराई थी. फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :श्री चैतन्य वेलफेयर ट्रस्ट ने डोमजुड़ी में लगाया नेत्र जांच शिविर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time