चयनित 10 लोगों का होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन.
jadugora : जादूगोड़ा के डोमजूड़ी में शुक्रवार को नेत्र जांच शिविर आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री चैतन्य वेलफेयर ट्रस्ट के लखी दास ने की. नेत्र जांच शिविर में काफी संख्या में लोगों ने अपनी आंख की जांच कराई. जांचोपरांत 10 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई. इन 10 लोगों को ऑपरेशन के लिए चयन किया गया. चयनित मरीजों को केसीसी आई हॉस्पिटल में मुफ्त में ऑपरेशन कराया जाएगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में नेत्र डॉक्टर अजय कुमार, श्री चैतन्य वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्खी दास, सचिव शंकर दास, संस्थापक सदस्य तापस कुमार दास, प्रभाकर दास, धनु राज हेंब्रोम, जगदीश दास ,उपमुखिया जयगोपाल दास, नवद्वीप दास, विद्या सागर दास, बबलू दास ने अहम योगदान दिया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में सड़क पर उतरे यमराज, नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
There is no ads to display, Please add some



















































