जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सामूहिक उपनयन संस्कार इस वर्ष 13 और 14 अप्रैल को अमल संघ मैदान, सिदगोड़ा में संपन्न होगा. मंच के अध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरे जोश के साथ जारी हैं.
सफल आयोजन के लिए बनी 35 सदस्यीय समिति
इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए 35 सदस्यों की एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जो केंद्रीय समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कार्य करेगी. उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर घर तक इस आयोजन की जानकारी पहुंचाकर लोगों को जागरूक करें. उल्लेखनीय है कि मंच अब तक छह बार इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कर चुका है.इस सामूहिक उपनयन संस्कार का संचालन हुलासगंज, बिहार के सुप्रसिद्ध आचार्य डॉ. रंगेश शर्मा और उनकी पांच सदस्यीय विद्वान आचार्य मंडली के द्वारा किया जाएगा.
निबंधन प्रक्रिया एवं सुविधाएं
कार्यक्रम के लिए बरुआ (यज्ञोपवीत धारण करने वाले) का निबंधन जारी है. प्रत्येक बरुआ को मात्र ₹5100 का शुल्क समिति को जमा करना होगा, जिसके बाद उपनयन से जुड़ा संपूर्ण खर्च समिति द्वारा वहन किया जाएगा. इसमें बरुआ के वस्त्र, पूजन सामग्री, परिवार के ठहरने, नाश्ते और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था शामिल होगी.
कार्यक्रम का विस्तृत समय-सारिणी
13 अप्रैल:
अपराह्न 12 बजे – मंडपाछादन
2 बजे – सत्यनारायण भगवान की पूजा एवं कलश स्थापना
3 बजे – मटकोर
4 बजे – हल्दी
संध्या 6 बजे – संस्कार पर प्रवचन
रात्रि 8 बजे – भतखई
14 अप्रैल:
प्रातः 8 बजे – मुंडन एवं उपनयन
संध्या 5 बजे – संस्कार पर प्रवचन
रात्रि 8 बजे – सम्मान समारोह एवं भव्य भोज
संस्कार से समाज को जोड़ने का प्रयास
सामूहिक उपनयन संस्कार का मुख्य उद्देश्य समाज को धर्म और संस्कारों से जोड़ना, फिजूलखर्ची और दिखावे की प्रवृत्ति को समाप्त करना और इस धन को शिक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित करना है.
निबंधन एवं संपर्क विवरण
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंच की केंद्रीय समिति क्षेत्रीय इकाइयों के साथ लगातार बैठकें कर रही है. इच्छुक अभ्यर्थी निबंधन एवं अन्य जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9431754349, 9431117847, 8789842199, 7004300927
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: जगन्नाथ संस्कृति के लोगों ने मनाया ओड़िया दिवस
There is no ads to display, Please add some



















































