Chaibasa: पुआल टाल में अचानक भड़की आग, दमकल ने रोका संकट

चाईबासा: मझगांव विधानसभा क्षेत्र के तांतनगर अंतर्गत कोकचो दारा गांव में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक मकान के पास रखे पुवाल के टाल में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

बड़ा हादसा टलने से गांव ने ली राहत की सांस

पुवाल के टाल के ठीक बगल में स्थानीय लोगों के घर थे. आग बेकाबू होने पर ग्रामीणों ने कांग्रेस जिला प्रवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय से मदद की गुहार लगाई. मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तत्काल चाईबासा अग्निशमन कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया.

दमकल की तत्परता से बुझी आग

त्रिशानु राय के समन्वय से तुरंत एक दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया. दमकल कर्मियों के प्रयास से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया. अगर समय पर राहत कार्य नहीं किया जाता, तो यह आग आसपास के घरों तक पहुंच सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था.

स्थानीयों ने जताया आभार

गांववासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए अग्निशमन दल और त्रिशानु राय का आभार व्यक्त किया. इस दौरान अग्निशमन टीम के कर्मी परमेश्वर बिरुवा, प्रवीण कुमार, ग्रेगौरी तिर्की, गोपाल कुमार, मुनेश्वर गोप और ललन यादव उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हंगामा, घेराबंदी रोकने पहुंचे अधिकारी को खदेड़ा

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time