Adityapur: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हंगामा, घेराबंदी रोकने पहुंचे अधिकारी को खदेड़ा

आदित्यपुर: आदित्यपुर ईमली चौक स्थित आदिवासी कला संस्कृति भवन की चाहरदीवारी के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आदिवासी कल्याण समिति के सदस्यों ने भवन से सटे सरकारी जमीन की घेराबंदी करने का प्रयास किया, जिस पर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया.

समिति ने किया घेराबंदी का प्रयास, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

समिति के सदस्य सीमेंट के पिलर लगाकर चारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू करने जा रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. सूचना मिलने पर गम्हरिया अंचलाधिकारी कार्यालय से कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन समिति के सदस्यों ने उन्हें दुत्कार कर भगा दिया.

समिति का दावा – आवंटित जमीन पर कर रहे निर्माण

समिति के सदस्यों का कहना है कि वे सरकार द्वारा आवंटित 65 डिसमिल भूमि पर ही निर्माण कर रहे हैं और अब उसे अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया में हैं.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ईमली चौक पर पहले से ही सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर दुकानें बना ली गई हैं. अब जो थोड़ी बहुत जमीन बची थी, उस पर भी लोग कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: तोड़ा गया विधायक एवं सांसद द्वारा उद्घाटित शिलापट्ट, JDU के विरोध के बाद पुनः स्थापित

 

झामुमो ने किया विरोध, बोले – पहले कचरा पड़ा था, अब कब्जा करने की हो रही कोशिश

झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुगलु सोरेन ने कहा कि जिस जमीन को समिति अपना बता रही है, वहां पहले कचरे का ढेर था. हमने नगर निगम से सफाई करवा कर पक्की सड़क बनवाई ताकि दुकानदारों को दिक्कत न हो. लेकिन अब साफ-सफाई होते ही समिति ने उस पर नजर गड़ा दी और कब्जे के लिए घेराबंदी शुरू कर दी, जो कि पूरी तरह गलत है.

क्या यह सरकारी जमीन की लूट है?

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या यह समिति द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास है या फिर यह वास्तव में आवंटित भूमि का हिस्सा है? प्रशासन की भूमिका अब महत्वपूर्ण हो गई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आदिवासी कला संस्कृति भवन का विस्तार वैध है या अवैध कब्जे की कोशिश.

इसे भी पढ़ें : Gamharia : सर्विस रोड पर खड़े भारी वाहन बन रहे हादसों का सबब, लोगों में आक्रोश

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time