बहरागोड़ा: बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर हाथी के हमले में मारे गए बुधनी सोरेन के परिजनों को वन विभाग द्वारा स्वीकृत 50,000 रुपये की मुआवजा राशि सौंपी.विधायक ने शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन और वन विभाग के सहयोग से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस योजनाएं तैयार की जाएंगी.
पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का वादा
विधायक महंती ने कहा कि हाथियों के हमले से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकार और प्रशासन से हरसंभव सहायता दिलाने के लिए वे स्वयं पहल करेंगे.इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी उत्पल मुर्मू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : Baharagora : मुटूरखाम में हाथी के हमले से जंगल में साल पत्ता लाने गई महिला की मौत
There is no ads to display, Please add some



















































