Deoghar: जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, कुसुम बनीं प्रखंड अध्यक्ष

देवघर : झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मधुपुर प्रखंड कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें कुसुम कुमारी को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया.यह आमसभा संतोष कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में हुई, जबकि संचालन रश्मि प्रभा ने किया. चुनाव प्रक्रिया जिला पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई. इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रासन देवी, स्वागत समिति की अध्यक्ष कुमारी रीना, स्वागत मंत्री मुन्ना कुमार राय, प्रमंडलीय संयोजक आशिफ हुसैन, स्वागत कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे.

नवगठित प्रखंड कमेटी

➤ पदाधिकारी:
• अध्यक्ष: कुसुम कुमारी
• उपाध्यक्ष: संजीव कुमार, प्रतिमा कुमारी
• मंत्री: शशि कुमार
• संयुक्त मंत्री: रश्मि प्रभा, देशराज कुमार
• कोषाध्यक्ष: अजय कुमार दास
• संघर्ष मंत्री: रणधीर कुमार
• जिला प्रतिनिधि: संतोष कुमार सुधांशु
➤ कार्यकारिणी सदस्य:
ममता कुमारी, सुरबाला सुमन, प्रतिमा कुमारी, रामदेव साह, तपन कुमार

संघ की मजबूती और भावी योजनाओं पर चर्चा

बैठक में संघ की मजबूती, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और संगठन को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई. उपस्थित पदाधिकारियों ने नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं और संगठन के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: राज्य सरकार हर वर्ग के महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है – समीर मोहंती

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में सेचेन करुणा क्लिनिक पर विधायक का छापा, भारी अनियमितताओं का खुलासा, क्लीनिक से नदारद रहे चिकित्सक 

पोटका : पावरू (हाता) स्थित सेचेन करुणा क्लिनिक में सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान महिला मरीज का…

Spread the love

Gua : कंतोड़िया गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गुवा : बड़ाजामदा क्षेत्र के आदिवासी बहुल कंतोड़िया गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 50…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time