Chaibasa: मंत्री दीपक बिरुआ ने हेमंत सरकार की योजनाओं को बताया जनकल्याणकारी, कहा – भाजपा हो रही कमजोर

चाईबासा: सनसाइन होटल, डोबरोबासा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि झारखंड में भाजपा की स्थिति दिनों-दिन कमजोर होती जा रही है. इसका प्रमुख कारण राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव और झामुमो के प्रति बढ़ता जनसमर्थन है.

मंत्री बिरुआ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव, व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुँचाएं. उन्होंने कहा कि नवगठित जिला समिति में नए और पुराने दोनों कार्यकर्ताओं को समान अवसर मिलना चाहिए.

हेमंत सरकार में आया सकारात्मक परिवर्तन : निरल पूरती

विधायक निरल पूरती ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय बदलाव आया है. ‘मैय्या सम्मान योजना’ जैसी पहल से महिलाओं में सशक्तिकरण की नई लहर उत्पन्न हुई है.

कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ : जगत माझी

विधायक जगत माझी ने कहा कि झामुमो सरकार ने जिले में कृषि और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ जनता तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है. उन्होंने कहा कि संगठन बिना कार्यकर्ता के कुछ नहीं है, इसलिए कार्यकर्ता को सर्वोपरि समझा जाना चाहिए.

झामुमो महाधिवेशन में 150 प्रतिनिधि होंगे शामिल : सोनाराम देवगम

जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने जानकारी दी कि आगामी झामुमो महाधिवेशन में जिले से 150 प्रतिनिधि भाग लेंगे. इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि जिला समिति को जो दायित्व मिला है, उसका पालन करते हुए कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे.

संगठन की एकजुटता और संकल्प का प्रदर्शन

सभा को आंदोलनकारी चिंतक एवं आयोग के सदस्य भुनेश्वर महतो ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में ज़िला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन, सुभाष बनर्जी, मोनिका बोईपाई, दीपक प्रधान, राहुल आदित्य, विश्वनाथ बाड़ा, बुधराम लागुरी, विकास गुप्ता, इकबाल अहमद, मानाराम कूदादा, राजनारायण तुबिद, बामिया माझी, बंधना उरांव, मुन्ना सुंडी, प्रदीप लागुरी, सोंगा बिरुली, अकबर खान, जुडिया सिंकू, बबलू गोडसोरा, ताराकांत सीजूई, सागर महतो, गणेश बोदरा, दुर्गा चरण देवगम समेत सभी प्रखंड एवं नगर समिति के सदस्य उपस्थित थे.

सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की. संचालन उपाध्यक्ष दीपक प्रधान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव राहुल आदित्य ने प्रस्तुत किया.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: पर्व से पहले फुल एक्शन में गुवा पुलिस, फ्लैग मार्च से दिखाया सख्त रुख


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time