West Singhbhum: पर्व से पहले फुल एक्शन में गुवा पुलिस, फ्लैग मार्च से दिखाया सख्त रुख

गुवा: रामनवमी पर्व को लेकर शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु गुवा पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को फ्लैग मार्च का आयोजन किया. इस अभियान का नेतृत्व किरीबुरू के पुलिस अंचल निरीक्षक बमबम कुमार ने किया. उनके साथ गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

फ्लैग मार्च गुवा थाना से आरंभ होकर कच्छी धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट, मस्जिद लाइन, रामनगर होते हुए गुवा बाजार तक निकाला गया. इसका उद्देश्य था – क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश देना और किसी भी प्रकार की अफवाह या सांप्रदायिक तनाव की संभावनाओं को पहले ही समाप्त करना.

असामाजिक तत्वों के प्रति चेतावनी, सोशल मीडिया पर निगरानी

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे धर्म आधारित कोई भी भड़काऊ पोस्ट या संदेश सोशल मीडिया पर न फैलाएं और न ही दूसरों द्वारा साझा की गई ऐसी सामग्रियों को आगे बढ़ाएं.

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या फेसबुक के माध्यम से यदि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कंटेंट प्रसारित किया गया तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दोषी पाए जाने पर उन्हें जेल भेजा जा सकता है.

पुलिस की अपील : सौहार्द बनाए रखें, पर्व को मिलजुलकर मनाएं

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि रामनवमी पर्व को परंपरागत तरीके से, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी अफवाह से बचें. शांति बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है.

 

इसे भी पढ़ें : Potka: हल्दीपोखर में रामनवमी की तैयारी पूरी, ड्रोन से होगा सुरक्षा का पहरा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time