Potka: हल्दीपोखर में रामनवमी की तैयारी पूरी, ड्रोन से होगा सुरक्षा का पहरा

पोटका: रामनवमी के अवसर पर हल्दीपोखर में शांति और सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इस मार्च का नेतृत्व पोटका की अंचल अधिकारी निकिता बाला और थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने किया. फ्लैग मार्च हल्दीपोखर बाजार, मंडल पाड़ा, मोदक पाड़ा, गोप पाड़ा एवं मुस्लिम बस्ती जैसे संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा.

ड्रोन से निगरानी, हर गतिविधि पर नजर

फ्लैग मार्च के दौरान रूट चार्ट की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई. प्रशासन ने जानकारी दी कि रामनवमी के जुलूस की लाइव निगरानी भी ड्रोन से की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.

प्रशासन की अपील: त्योहार में दिखे एकता की झलक

सीओ निकिता बाला ने कहा, “पर्व त्योहार समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने का अवसर है. आइए, हम सब मिलकर रामनवमी को प्रेम और शांति के साथ मनाएं और एक मिसाल पेश करें.”

थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ है. उन्होंने कहा, “किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत थाना के मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप पर दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.”

पुलिस बल तैनात, हर परिस्थिति के लिए तैयार

रामनवमी के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हर स्थिति में लोगों की सेवा में तत्पर रहेगी और त्योहार को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें : Rambha College: जब मंच पर उतरे विचार, अनुभव और लोक नृत्य, रंभा कॉलेज में ज्ञान और संस्कृति का संगम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time