सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज़ रफ्तार बाइक ने 60 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक बन बिहारी महतो को जोरदार टक्कर मार दी. यह घटना सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित गेस्ट हाउस के पास उस समय हुई, जब बन बिहारी महतो सड़क किनारे पैदल चल रहे थे.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बेहद तेज रफ्तार में था और टक्कर मारने के बाद बिना रुके मौके से भाग निकला. इससे पहले कोई उसका नंबर नोट कर पाता, वह आंखों से ओझल हो गया.
स्थानीय लोगों ने पहुँचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद बन बिहारी महतो सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ इलाज जारी है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि ऐसे मामलों में दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सके.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: योजनाओं की नब्ज़ टटोलने जुटे अधिकारी, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश
There is no ads to display, Please add some



















































