Saraikela: योजनाओं की नब्ज़ टटोलने जुटे अधिकारी, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड को आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल किए जाने के बाद से वहां संचालित योजनाओं की समीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. बैठक में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना पर गंभीरता से अमल करने का निर्देश दिया.

योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी और फीडबैक का आदेश

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की अद्यतन जानकारी संबंधित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए. साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषणयुक्त आहार वितरण और वीएचएसएनडी (स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस) का निरीक्षण सुनिश्चित करने की बात कही.विद्यालयों में संचालित ऑनलाइन कक्षाओं का भौतिक रूप से निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने तथा स्थानीय औद्योगिक क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं से सीधा फीडबैक लेने का निर्देश भी दिया गया.

कौशल प्रशिक्षण और नियोजन पर ज़ोर

डीसी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर चल रहे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नियोजित अभ्यर्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उपयोगिता का मूल्यांकन किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि शेष बचे बच्चों को भी विभिन्न आरटीओ के माध्यम से नियोजित करने की दिशा में ठोस पहल की जाए.

टीकाकरण लक्ष्य के लिए समयबद्ध निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने पशुओं (गाय, भैंस, बैल) में फुट एंड माउथ डिज़ीज़ के खिलाफ शत-प्रतिशत टीकाकरण को 15 अप्रैल तक पूरा करने का निर्देश दिया. इस कार्य की प्रगति भी संबंधित पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

बैठक में शामिल अधिकारी

इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय द्विवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, DC – SP ने किया पैदल मार्च


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time