Jamshedpur: बोकारो में विस्थापित की मौत पर JLKM का आक्रोश, साकची गोलचक्कर दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले आज साकची गोलचक्कर पर बोकारो स्टील प्लांट (BCL) से विस्थापित प्रेम कुमार महतो की मौत के विरोध में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई. बताया गया कि प्रेम कुमार महतो पर सीआईएसएफ (CISF) द्वारा निर्मम लाठीचार्ज किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के विरोध में मोर्चा के नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

“सरकार जवाब दे – कौन ज़िम्मेदार है?”

झलोक्रांमो नेताओं ने सवाल उठाया कि जब कोई विस्थापित अपने अधिकार की बात करता है, तो उसके साथ बर्बरता क्यों की जाती है? उन्होंने चेताया कि यदि सरकार और BCL प्रशासन ने घटना पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो राज्यभर में विरोध प्रदर्शन तेज़ किया जाएगा.

मौजूद थे कई सामाजिक कार्यकर्ता

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो, दिनेश महतो, राजा कालिंदी, सुब्रत महतो, रामदास मुर्मू, विनोद स्वांसी, भानुप्रिया महतो, सुलोचना महतो, पूनम महतो, गणपति कारवा, सुभाष चन्द्र महतो, फुलचंद मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, दीपक महतो, अभिषेक वर्मा, उज्ज्वल महतो, खोकन महतो, मोहन दास, रवि मुखि, मोहिता महतो, प्रवीर महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time