Adityapur: रामनवमी पर दिखेगा परंपरा और प्रदर्शन का संगम, अखाड़ों का करतब प्रदर्शन 7 अप्रैल को

आदित्यपुर: आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आगामी 7 अप्रैल को शाम 6 बजे से केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा कमिटी के तत्वावधान में अखाड़ों द्वारा भव्य खेल-करतब प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम रामनवमी विसर्जन जुलूस के अवसर पर रखा गया है जिसमें कुल 9 अखाड़ा समितियां भाग लेंगी. इनमें 6 लाइसेंसी और 3 गैर-लाइसेंसी अखाड़ा कमिटियाँ शामिल हैं.

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम होगा गौरवान्वित

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह और झामुमो नेता गणेश चौधरी शिरकत करेंगे. साथ ही, सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है.

अनुशासन और प्रदर्शन पर मिलेगा सम्मान

पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि विसर्जन जुलूस में प्रशासनिक अधिकारियों एवं अखाड़ा प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने वाली शीर्ष तीन अखाड़ा कमिटियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. अनुशासन और कला दोनों का विशेष मूल्यांकन किया जाएगा.

सामाजिक संगठनों की भागीदारी से लगेगा सेवा शिविर

इस आयोजन के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सहायता एवं सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को समुचित सुविधा प्राप्त हो सके.

प्रेस वार्ता में मौजूद प्रमुख चेहरे

प्रेस वार्ता में संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कमिटी अध्यक्ष देवांग चंद्र मुखी, कार्यकारी अध्यक्ष रिटायर्ड डीएसपी अरविंद कुमार, महासचिव श्रीराम ठाकुर, और विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि शामिल रहे. इनमें प्रमुख रूप से रमण चौधरी (शिव मंदिर अखाड़ा), वीरेंद्र गुप्ता (जय हनुमान अखाड़ा), भोगलू सोरेन (ईमली चौक), महेश कुमार (आदित्यपुर बस्ती दुर्गा मंदिर), अनिल ठाकुर (सुभाष मोदी आशियाना), अजय महतो भंडारी (सालडीह), लालू सोरेन (मांझी टोला चांदनी चौक), भोला मिश्रा (आदित्यपुर दो), त्रिलोकी सिंह (शिवकाली मंदिर), ब्रजेशपति तिवारी (गम्हरिया सतवाहिनी), नंदू मुखी (जमालपुर), अमृत महतो व लाल बाबू महतो (पूंजी डूंगरी) उपस्थित थे. कार्यक्रम संचालन समिति के सदस्यों में गणेश सिंह, संजय सिंह, देवेंद्र कुमार, सुनील सिंह, उपेंद्र शर्मा, मनोज कुमार चौधरी, जैनेन्द्र कुमार, श्यामज्ञानी शाही आदि की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: रामनवमी को लेकर के बाजारों में चहल-पहल तेज, डिजिटल झंडों की बढ़ी मांग

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time