Deoghar: संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स का केंद्र से सवाल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत कब?

देवघर: संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में तत्काल कटौती करे. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं, फिर भी घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई कमी नहीं की जा रही है.

“जनता को राहत देने में क्यों हिचक रही केंद्र सरकार?”

अजय कुमार का कहना है कि कच्चे तेल के दाम वैश्विक स्तर पर लुढ़कते जा रहे हैं, इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. यह परिस्थिति सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करती है.
व्यापारी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार का यह रवैया जनता के आर्थिक बोझ को बढ़ाने वाला है. उन्होंने इसे ‘जनता की जेब पर डाका’ करार देते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि वह वैश्विक मूल्य गिरावट का लाभ आम नागरिकों को दे.

व्यापारी वर्ग और आम जन को राहत की उम्मीद

चैंबर के सदस्य ने केंद्र सरकार से अपील की है कि बढ़ती महंगाई और परिवहन लागत से जूझ रहे आम नागरिकों और व्यापारियों को राहत दी जाए. उन्होंने कहा कि जल्द मूल्य कटौती नहीं होने की स्थिति में व्यापारी वर्ग विरोध दर्ज कराने को बाध्य होगा.

इसे भी पढ़ें : 

JMM Convention: 38 वर्षों बाद नई भूमिका में लौटे दिशोम गुरु मिली संस्थापक संरक्षक की नई भूमिका, हेमंत सोरेन बने केंद्रीय अध्यक्ष

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई…

Spread the love

Jamshedpur : मेसर्स शरद सर्विसेज को उप श्रमायुक्त ने भेजा नोटिस, 4 को पक्ष रखने का निर्देश

जमशेदपुर : उप श्रमायुक्त ने टाटा मोटर्स के अधीन कार्यरत ठेका कंपनी मेसर्स शरद सर्विसेज को नोटिस जारी किया. कंपनी को उक्त नोटिस वहां कार्यरत कर्मचारी मनीष शेखर की शिकायत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time