Jamshedpur : खड़िया बस्ती में 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

 

जमशेदपुर :  उलीडीह थाना क्षेत्र की खड़िया बस्ती में शुक्रवार रात 27 वर्षीय युवक ननकू लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका खून से लथपथ शव बस्ती के एक खेत में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी मिली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।राकेश ने बताया कि ननकू शुक्रवार शाम छह बजे घर से निकला था और रात भर वापस नहीं लौटा। राकेश खुद रात आठ बजे काम से लौटा और फिर एक शादी समारोह में चला गया। लेकिन सुबह उसकी हत्या की खबर मिली।

 

सिरी पर हत्या का शक

मृतक ननकू लाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। राकेश ने मोहल्ले के तीन युवकों लल्ला, लापत और सिरी पर हत्या का शक जताया है। उसके अनुसार, इन तीनों से ननकू का पुराना विवाद था। छह महीने पहले इन युवकों ने ननकू के साथ मारपीट की थी और घर पर पथराव भी किया था। इस संबंध में थाना में शिकायत भी की गई थी, लेकिन राकेश का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय समझौता करा दिया था। राकेश का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से आरोपियों का मन बढ़ गया और अब उन्होंने ननकू की जान ले ली। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: एथलीट विष्णु मुर्मू को डॉ. सुनील खवाड़े ने भेंट किया जेवलिन, 10 हजार रुपये की नकद राशि भी मिली

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time