jamshedpur : एनटीटीएफ के 14 छात्रों का श्नाइडर इलेक्ट्रिक कंपनी में चयन, 3 लाख के पैकेज पर लॉक

 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमे सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा ,तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया। जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया। गुजरात स्थित कंपनी श्नाइडर द्वारा एनटीटीएफ के 14 छात्रों को 03.00 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया। सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर अपनी जगह इस कंपनी में बनाई। सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के टूल एंड डाई इंजीनियरिंग के छात्र है।

चयनित छात्रों के नाम 

चयनित छात्रों में ऋषभ करमाकर,सौगत संतरा, एमडी. अनमुल,हर्ष प्रसाद,आयुष कुमार सिंह,अरिंदम चंद्रा,शैलेश कुमार,सत्यवान गोप,सुजीत कुमार साह,आयुष कालिया,आदित्य कुमार वर्मा,अनिरुद्ध प्रमाणिक,सुजीत कुमार महतो, उमेश कुंभार है। सभी छात्रों को श्नाइडर ने 3लाख की पैकेज पर गुजरात स्थित कंपनी के लिए लॉक किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गर्व महसूस कर रहा है। इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। उप प्राचार्य रमेश राय,के साथ दीपक सरकार हीरेश,अजीत कुमार, लक्ष्मण सोरेन नकुल कुमार, साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें : Chandil: दलमा वन्यजीव अभयारण्य से हाथियों का पलायन जारी, जलक्रीड़ा करते देख रोमांचित हुए पर्यटक

Spread the love

Related Posts

potka : मुखिया की शिकायत प र हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम, प्रदूषण रोकथाम के दिए निर्देश

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से हो रही लोडिंग-अनलोडिंग एवं ओवरलोडिंग परिवहन के कारण क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज की ओर से प्रदूषण…

Spread the love

Gua : सारंडा में एक अनोखा वृद्धाश्रम ” अपना घर ” 14 बुजूर्गों का बेटा बनकर घर पर ही सेवा कर रहे हैं समाजसेवी संतोष पंडा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : झारखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सारंडा में समाजसेवी संतोष पंडा के द्वारा जंगल के विभिन्न गांव के 14 बुजूर्गों  की बेटा बनकर सेवा कर रहे हैं। कुमडी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time