Jharkhand: 3 मई को अधिवक्ताओं को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कार्ड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे वितरण

जमशेदपुर: झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि समिति द्वारा राज्य के अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कार्ड प्रदान करने हेतु एक भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम 3 मई 2025 को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, होटवार (रांची) में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री करेंगे बीमा कार्ड का वितरण
इस कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री अधिवक्ताओं को राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा कार्ड सौंपेंगे। आयोजन का समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है।

लेखापाल ने सभी बार संघों को भेजा पत्र
झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि समिति के लेखापाल प्रत्यूष द्विवेदी द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2025 को एक पत्र जारी कर झारखंड राज्य के सभी जिला बार संघों एवं तालुका बार संघों के अध्यक्ष एवं सचिवों को सूचित किया गया है कि इस कार्यक्रम में सभी अधिवक्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

अधिवक्ताओं को परिवार सहित आमंत्रण
कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सभी अधिवक्ताओं को उनके परिवार सहित आमंत्रित किया गया है। यह न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि अधिवक्ता समुदाय के सम्मान और सहभागिता को भी दर्शाता है।

पेंशन कमेटी सदस्य ने दी सूचना
इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, जो कि झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि समिति द्वारा चयनित पेंशन कमेटी के सदस्य हैं, ने सभी अधिवक्ताओं तक पहुंचाने की पहल की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हिंदी ‘युवा रचनाकार’ कार्यशाला सम्पन्न, 25 विद्यालयों के 176 छात्र-छात्राओं की रही सहभागिता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर, 300 लोगो के रक्त नमूने संग्रहित

जादूगोड़ा : जुगसलाई प्रखंड के हितकू पंचायत अंतर्गत केड़ो गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Potka : महाष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह चार बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु पोटका : महाष्टमी के अवसर पर सोमवार को हल्दीपोखर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल में मां दुर्गा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time