Jamshedpur: स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 21 अप्रैल को टाउन हॉल सिदगोड़ा में आयोजित होगा समारोह

जमशेदपुर: स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत संविदा पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में होगा, जिसमें झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

चयनित पद एवं अभ्यर्थी
इस कार्यक्रम के तहत निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति हेतु चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे:

ANM – RCH (Auxiliary Nurse Midwife)

स्टाफ नर्स – RCH

GNM – CHC NCD Clinic

फार्मासिस्ट – RBSK (Rashtriya Bal Swasthya Karyakram)

सोशल वर्कर – RBSK

ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट

न्यूट्रिशनल काउंसलर – MTC (Malnutrition Treatment Centre)

पूर्वाह्न 11 बजे से होगा आयोजन
सिविल सर्जन कार्यालय, जमशेदपुर की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। समारोह का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। कार्यक्रम को गरिमा एवं शिष्टाचार के साथ सम्पन्न कराने के लिए आयोजन समिति द्वारा स्थल का निरीक्षण भी किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी चयनित अभ्यर्थियों को स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 3 मई को अधिवक्ताओं को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कार्ड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे वितरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : नाटक, भाषा और संस्कृति ही समाज की आत्मा : पिंटू गुप्ता

केरकेट्टा में ओड़िया नाटक ‘लहुरे लेखा मो कपालो रेखा’ का हुआ मंचन पोटका : मां मनसा पूजा के पावन अवसर पर रविवार को केरकेट्टा में मां मनसा ओपेरा की ओर…

Spread the love

Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर

Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time