Adityapur : झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर थाना के नए प्रभारी से की मुलाकात

 

आदित्यपुर : गुरुवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की से झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन के नेतृत्व में मुलाकात किया है। इस दौरान नए थानेदार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इधर थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से कारगर पुलिसिंग संभव है। वहीं अपराधियों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के कारवाई का भरोसा दिया। झामुमो नेताओं ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से थानेदार को अवगत करवाया। आदित्यपुर के इमली चौक पर शराबियों के आतंक की जानकारी दी। इसपर थाना प्रभारी ने कहा कि इसपर सख्ती से निपटा जाएगा। मौके पर हरिमोहन टुडू, मांझी बाबा, बिक्रम किस्कू, शेख हसन आदि मौजूद थे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार…

Spread the love

Bahragora : एनएच-18 पर स्कूटी डिवाइडर से टकराई, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केसरदा हाई स्कूल के समीप मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-18 के सर्विस रोड पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा जाने के कारण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time