Gua : महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाल पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

गुवा : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति जेएसपीएल की महिलाओं व विभिन्न समूह की महिलाओं ने केंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी । साथ ही जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी ने कहा कि निर्दोष लोगों के ऊपर कायराना हमला बहुत ही निंदनीय है। ऐसे दोषी व्यक्तियों को फांसी की सजा दी जाए। महिलाओं ने मृतकों की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह कैंडल मार्च गुवा के लोहार बस्ती से निकलकर टोपा पीढ़ी होते हुए रेलवे स्टेशन कॉलोनी में समाप्त हुआ। इस दौरान इस मौके पर जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, महादेवा वर्मा, मंजू प्रधान, विमला नाग, सरिता देवी, हसीना खातून, पिंकी रजक, बसंती मलवा, आरती केसरी, अनिता कुमारी पान, रेनू नायक सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: इंटक ने कैंडल मार्च निकाल पहलगाम के मृत पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Potka : हल्दीपोखर में लगातार बारिश से  मिट्टी का घर हुआ ध्वस्त, परिवार बेघर

पोटका : लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में पोल्ट्री मोदक का मिट्टी का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घर गिरने से उनका परिवार बेघर हो…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी में MY Bharat–Khelo India Samvad का आयोजन

खेल चरित्र निर्माण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है : अर्जुन मुंडा जमशेदपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में MY Bharat–“Khelo India…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time